बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से नाव से गंगा छठ घाटों का निरीक्षण किया, निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Oct 22, 2024 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से छठ पर्व के दृष्टिगत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा नाथ बाबा घाट से अहिरौली घाट एवं फुआ घाट का बारीकी से निरीक्षण किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों तक पहुंच पथ की साफ सफाई का निर्देश दिया