बारा क्षेत्र में आज बुधवार सुबह करीब 7:00से ही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परिक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई।तलाशी के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया,ताकि पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।