हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाथियों का उत्पात, किसानों की फसल रौंदी
हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड में हाथियों के झुंड की आवाजाही से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीती रात बैडमक्का, टटगांवा और घुघलिया क्षेत्र में हाथियों ने कई खेतों में पहुंचकर मकई और धान की फसल को रौंद दिया। इससे कई किसानों की फसल प्रभावित हुई है। कुछ जगहों पर चारदीवारी भी टूटने की जानकारी सामने आई है।