खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु मैगी नूडल्स के नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल एवं खाद्य औषधि प्रशासन रतलाम के द्वारा फॉर्म नाकोड़ा ट्रेडर्स खिड़की दरवाजा जावरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर संयम पिता राजेश ओहरा प्रोपराइटर फर्म का संचालन करते पाए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मैगी 2 मिनिट्स नूडल्स का नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया। मौके पर फर्म का लाइसेंस डिस्प्ले करने, बेच नंबर एक्सपायरी डेट बेस्ट बिफोर आदि चेक करने के पश्चात ही विक्रय करने के निर्देश दिए।
#jansampark #Ratlam
#MadhyaPradesh
Ratlam, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026