जहानाबाद: शहबाजपुर बायपास सड़क हादसे के विरोध में दंगा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कल्पा थाना की पुलिस ने पिछले दिनों जहानाबाद के शहबाजपुर गांव के पास बायपास पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत के बाद हंगामा और साधारण दंगा करने के मामले में दो आरोपियों को इस्माइलपुर गांव में गिरफ्तार करते हुए काको स्थित मंडल कारा ने भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में उक्त गांव के निवासी सोनू सिंह एवं आशुतोष पासवान हैं जिसके खिलाफ कार्रवाई जारी है।