लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में देवगांव थाना की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह यादव व मय हमराह फोर्स ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित दो आरोपियों अमित मौर्या और आकाश तिवारी को कचहरी के पीछे रोडवेज के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।