अमरोहा: UP राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दी जाएगी ट्रेनिंग, CDO ने विकास भवन में किया शुभारंभ
Amroha, Amroha | Apr 15, 2025 आज मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए केंद्र खुला है। इस केंद्र का अमरोहा मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि समूह दीदीयों को यहां पर ट्रेनिंग दी जाएगी।