अमरोहा: गांव पलौला में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन सहित कई लोगों ने फर्जी सरकारी शौचालय बनवाने पर DM से की शिकायत
Amroha, Amroha | Apr 15, 2025 गांव पलोला में नए-नए फर्जीबाडे का मामला सामने आ रहा है। मनरेगा फर्जीबाडे के बाद अब सरकारी शौचालय में फर्जी वाले का मामला सामने आया है जहां पर आज मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गांव पलोला निवासी जावेद अहमद ने अमरोहा जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि गांव में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन सहित अन्य पात्र लोगों ने भी सरकारी शौचालय बनाकर धनराशि हडपी है।