मंझनपुर: पन्ना का पुरवा में दो सौ साल पुराने तालाब पर अवैध कब्जा, तहसील में धरने पर बैठे ग्रामीण, अफसरों पर मिलीभगत का आरोप
दो सौ साल पुराने ऐतिहासिक तालाब पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। पन्ना का पुरवा निवासी पवन पाण्डेय ने गाँव के ही दो लोगों और ग्राम प्रधान पर मिलीभगत कर तालाब पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके विरोध में अब उन्होंने मंझनपुर तहसील परिसर मे धरना शुरू कर दिया है।