कौशाम्बी जिले में मंझनपुर स्थित डीएम कार्यालय और बीएसए कार्यालय को जाने वाले रास्ते में झमाझम हुई तेज बारिश का पानी भर गया है। रास्ते का यह पानी लोगों को आवागमन में समस्या उत्पन्न कर रहा है। वहीं इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी गई है। शनिवार को समय 4 बजे तक पानी भरा रहा।