मंझनपुर: जजौली में राशन घटतौली की शिकायत पर भड़की खुन्नस, महिलाओं से हुई मारपीट का वीडियो वायरल
कौशाम्बी जिले के पश्चिम थाना क्षेत्र के जजौली गांव में शनिवार को समय करीब 12 बजे राशन वितरण में घटतौली को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं में जमकर मारपीट हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं को खींचते और पीटते हुए देखा जा सकता है।