शाहजहांपुर: बीएसए ऑफिस में 20 सितंबर को लगेगा अपार आईडी मेला, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में 20 सितंबर को अपार आईडी मेला आयोजित होगा। जिले में अब तक 62% बच्चों के अपार आईडी कार्ड बन चुके हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने सभी मान्यता प्राप्त व अशासकीय विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द शेष बच्चों के कार्ड बनवाएं। मेले में अपार आईडी बनाने में आ रही समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।