शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने धान, बाजरा और मक्का की खरीद तथा बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा की मांग की
दरअसल भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने धान, बाजरा और मक्का की खरीद करवाने और बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में यहां पहुंचे और एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन देते हुए धान, बाजार और मक्का की खरीद शुरू करवाए जाने की मांग की है।