शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने ककरा स्थित गर्रा नदी के पुल के पास नवीनीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ ककरा स्थित गर्रा नदी पुल पास नवीनीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।