शाहजहांपुर: दियोरनिया गांव के ठेकेदार पेंटर को नोएडा में लोहे की रॉड से किया गया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, शव का आज हो रहा पीएम
दरअसल अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के दियोरनिया गांव के रहने वाले सत्यदेव तिवारी नोएडा में रहकर पेंटर के काम की ठेकेदारी कर रहे थे। परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यदेव तिवारी का 8 सितंबर को सचिन और एक अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान सचिन नाम के व्यक्ति ने उसके सर में लोहे की रॉड मार दी। जिस वह गंभीर रूप से घायल हो गया।