शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा, परियोजनाओं को लेकर दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के सिंचाई और जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्रा नदी पर बने तटबंध का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शहर को बाढ़ से बचाने को लेकर परियोजना बनाने के दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।