टीकमगढ़: PG कॉलेज सागर बाईपास के पास महिला पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूम रहे लड़कों से कराई उठक-बैठक व दी चेतावनी
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ जिले में लैला मजनू अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा शहर के पीजी कॉलेज सागर बाईपास के पास फालतू घूम रहे लड़कों से पूछताछ की। इस दौरान लड़कों से उठक बैठक लगवाई गई और चेतावनी दी गई।