राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने होटल के बैग से सोने का हार चुराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने प्रेस नोट जारी करते हुए बुधवार को शाम 5 बजे करीब बताया कि फरियादी गोवर्धन दांगी निवासी कालीपीठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शहर के नाका नम्बर 3 पर एक होटल पर उन्होंने अपना बैग रखा था जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने गले का हार निकाल लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामबाबू गुर्जर निवासी रूघनाथगढ़ को गिरफ्तार किया है।