इटाढ़ी: पंचायत सरकार भवन हस्तांतरण में देरी पर होगी कार्रवाई, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
Itarhi, Buxar | Jul 8, 2026 पंचायती राज विभाग की योजनाओं में तेजी लाने और लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम साहिला ने समीक्षा बैठक किया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।