राठ: नदी किनारे टोला खंगारन गांव में तालाब का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन बेखबर, जल निकासी में जुटे ग्रामीण
Rath, Hamirpur | Aug 17, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के टोला खंगारन गाँव में लगातार जल वर्षा के कारण गाँव का तालाब खतरे के निशान तक पहुंच गया था। तालाब का जलस्तर बढ़ने से गाँव के लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए तालाब के पानी का निकास कर व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे जलस्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सक।