राजगीर की पावन धरती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम! 🙏🦚
आज अपने राजगीर के गाय घाट यानी जापानी मंदिर के निकट राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव-2026 बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार जी, पूर्व एमएलसी श्री राजू यादव जी ,और समाज सेवी गोलू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।
✨ महोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए राजगीर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं लोग पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों से गुंजायमान रहा।
🍛 महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाप्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सेवा, समर्पण और भक्ति का यह दृश्य आयोजन के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा।
🐄 गौमाता के प्रति श्रद्धा, भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट आस्था और हमारी समृद्ध सनातन परंपरा का यह उत्सव राजगीर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और भी गौरवान्वित करता है।
❤️ आस्था, परंपरा, सेवा और सामाजिक एकता का ऐसा अद्भुत संगम राजगीर की पहचान है।
🙏 जय श्री कृष्णा! जय गोमाता! 🚩
📍 गाय घाट, नजदीक जापानी मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर परिसर, राजगीर।
📸 Pyara Rajgir
#GopashtamiMahotsav2026 #Rajgir #PyaraRajgir #Gopashtami #Nalanda
Rajgir, Nalanda | Nov 17, 2026