हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, टांटवाला गांव के पास से तीन चोरों को किया गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद
श्यामपुर पुलिस ने मंगलवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। टांटवाला गांव के पास से पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक भी बाइक भी बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों युवक अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए गैंग बनाकर बाइक चोरी करने लगे। इस गिरोह में इनके दो साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है