पानसेमल: 10 किलोमीटर सड़क बनवाने की मांग के साथ बिरसा फायटर्स संगठन और ग्रामीणों ने पानसेमल कार्यालय में आवेदन सौंपा
पानसेमल अनुविभागीय कार्यालय में बिरसा फायटर्स एवं ग्रामीणों ने 10 किलोमीटर रोड बनाए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। संगठन सदस्यों ने आज मंगलवार सुबह 10 बजे के दरमियान जानकारी देते हुए बताया कि पानसेमल तहसील के अंतर्गत ग्राम मोयदा, खेतिया मार्ग से सकराली तलावडी देवधर तक का सड़क मार्ग अत्यंत खराब, होकर गड्डों से भरा हुआ एवं खतरनाक हो गया है।