ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में 37 दिव्यांगों ने चिन्हांकन हेतु कराया पंजीयन 25 दिव्यांगों का उपकरण प्रदाय हेतु किया चयन,मिलेगा सहारा
दिव्यांगों को उपकरण एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में आयोजित चिन्हांकन शिविर में 37 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युजवेंद्र कोरी ने बताया कि अस्थि दिव्यांग 28, नेत्र दिव्यांग 03, मानसिक दिव्यांग 04 और श्रवण बाधित 02 दिव्यांगों कुल 37 दिव्यांगों का परीक्षण हेतु पंजीयन किया गया।