छात्रसंघ चुनाव में लागू किए गए महिला आरक्षण को लेकर छात्रों का विरोध सामने आया है। एमबीपीजी कॉलेज में उपसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उपसचिव पद की तैयारी कर रहे छात्र मानस आर्य के परिजन भी एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे और जारी किए गए आदेश को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग के 17 सितंबर 2026 के शासनादेश के बाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की 18 सितंबर को हुई स्वीकृति के बाद वर्तमान सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक सचिव समेत सात पदों का वर्गीकरण किया गया है। आदेश के अनुसार उपाध्यक्ष का एक पद छात्राओं के लिए, जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी आरक्षण व्यवस्था को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में कुछ छात्रों और उनके परिजनों ने विरोध जताया है। अब छात्रों की आपत्ति और कॉलेज प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
#Haldwani #MBPGCollege #StudentUnionElection #StudentElection #WomenReservation #FemaleReservation #StudentPolitics #CollegeElection #UttarakhandNews #HaldwaniNews #KumaunUniversity #UttarakhandEducation #StudentProtest #CollegeProtest #ElectionRules #StudentRights #CampusNews #EducationNews #BreakingNews #NewsUpdate #LatestNews #HaldwaniExpressNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #facebookreels