मड़ावरा: मडावरा में साधन सहकारी समिति के सचिव की मनमानी से किसान रासायनिक खाद के लिए हो रहे परेशान
कस्वा मडावरा की साधन सहकारी समिति के सचिव की मनमानी से सैकड़ों किसान रासायनिक खाद के लिए परेशानी हो रहे हैं। किसानों ने बताया है कि वह आज मंगलवार को सुवह 8 बजे से रासायनिक खाद के लिए साधन समिति मडावरा में आये थे लेकिन दोपहर 1 बजे तक सचिव स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। रासायनिक खाद उपलब्ध होने के बाद भी सचिव द्वारा परेशान किया जा रहा है।