मड़ावरा: पिसनारी में डायरिया से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सक दल हुआ तैनात
तहसील मडावरा के पिसनारी गाँव में डायरिया से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद आज 21 अक्टूबर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक ने पिसनारी गांव पहुँचकर ग्रामीणों से स्वच्छता के बारे में जानकारी दी साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों के दल को एक सप्ताह के लिए पिसनारी गाँव में तैनात कर दिया है।