1.25 करोड़ बहनों को ₹1,500 की किस्त और ₹250 अतिरिक्त सहायता, आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम।
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2026 प्रदेश की हर बहन के जीवन में सुख, समृद्धि और सम्मान बढ़े, वह आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करे, इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ₹1,500 की मासिक किस्त के साथ ₹250 की अतिरिक्त सहायता राशि अंतरित की जाएगी। यह आर्थिक संबल बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है : CM