एमपी के बुधनी के कुसमी गांव में आदिवासियों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलने के बाद सियासी भूचाल आ गया है। पीड़ित परिवारों की बेटियों और बच्चों को बिलखते देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक और बेहद गुस्से में आ गए। वे अधिकारियों पर नाराज हो गए। उन्होंने कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर तीखा हमला बोला और मुख्य सचिव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर बात की। शिवराज ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।
#ShivrajSinghChouhan #KusmiVillage #BudhniNews #TribalRights #MadhyaPradeshNews #ForestDepartment #BulldozerAction #TribalFamilies #PoliticalNews #BreakingNews