बड़ीसादड़ी। नगर में पड़े जिंक अपशिष्ट को हटाने की मांग को लेकर महावीर इंटरनेशनल ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन अध्यक्ष हेमंत डांगी भूख हड़ताल पर बैठ गए। संगठन ने कहा कि अपशिष्ट स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा है और बारिश से पहले इसे हटाया जाए।