बैतूल शहर के सोनाघाटी इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनाघाटी बेरियल के पास रात करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक चाट के ठेले पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते ठेला धू-धू कर जल उठा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।