Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
rpnnews
रेवाड़ी पुलिस ने डबल मर्डर मामले में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
Rewari, Rewari
| Oct 19, 2026
MORE NEWS
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026
रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान -ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 1687 वाहन चालको पर कसा शिकंजा। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 06 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 19 वाहन चालको पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है। इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1662 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026
रेवाड़ी ब्रेकिंग डबल मर्डर.... हत्या आरोपियों की कराई परेड.... दोहरे हत्याकांड में तीन और आरोपित गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर लिया -तीनो बदमाशों की बुड़ाना चौक पर शिनाख्त परेड निकाली गई!
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026
रेवाड़ी के मक्खन लाल धर्मशाला में रामलीला के दौरान राम लक्ष्मण का मंच पर नाटक
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026
बेरली कलां में जलेगा 160 फीट का#रावण का पुतला#जिले का सबसे ऊंचा#रावण बनाने में जुटे कारीगर, करीब दो लाख रुपये आएगी लागत
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026
बेरली कलां में जलेगा 160 फीट का#रावण का पुतला#जिले का सबसे ऊंचा#रावण बनाने में जुटे कारीगर, करीब दो लाख रुपये आएगी लागत
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026
डबल मर्डर#हत्या आरोपियों की कराई परेड#दोहरे हत्याकांड में तीन और आरोपित #गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर लिया #तीनो बदमाशों की बड़ाना चौक पर शिनाख्त परेड निकाली गई! इस दौरान लोगों भी भीड़ जमा हो गई! -करीब तीन माह पूर्व गांव गोकलपुर के समीप हुए कांवड़ लाने के दौरान हुई कहासुनी में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गांव चिरहाड़ा के रहने वाले आशीष, गांव आसलवास के धर्मपाल उर्फ सतपाल व सौरव के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। तीनों आरोपितों के विरुद्ध पहले भी विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में सात आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दरअसल, 21 अगस्त को गांव गोकलपुर के पास गाड़ियों व बाइकों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिसमें गांव माढ़ैया कलां के जतिन एवं गांव निगानियावास के हिमेश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गांव बुड़ाना का यशपाल मामूली रूप से घायल हो गया था। आरोपितों ने हिमेश और जतिन पर हमला करने के बाद थार कार से भी कुचल दिया था। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया था,जिनमें तरुण उर्फ टीका निवासी बुड़ानी, मंजीत निवासी सिलारपुर जिला खैरथल-तिजारा, रितेश निवासी खेड़ा मुरार, मनीष निवासी कुंभवास, सुनील उर्फ सन्नी निवासी पातुहेड़ा, पवित्र और गौरव उर्फ गुल्लू निवासी जड़थल शामिल थे। आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी और एक देसी पिस्तौल पहले ही बरामद कर ली गई थी।