डबल मर्डर#हत्या आरोपियों की कराई परेड#दोहरे हत्याकांड में तीन और आरोपित #गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर लिया
#तीनो बदमाशों की बड़ाना चौक पर शिनाख्त परेड निकाली गई! इस दौरान लोगों भी भीड़ जमा हो गई!
-करीब तीन माह पूर्व गांव गोकलपुर के समीप हुए कांवड़ लाने के दौरान हुई कहासुनी में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गांव चिरहाड़ा के रहने वाले आशीष, गांव आसलवास के धर्मपाल उर्फ सतपाल व सौरव के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। तीनों आरोपितों के विरुद्ध पहले भी विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में सात आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
दरअसल, 21 अगस्त को गांव गोकलपुर के पास गाड़ियों व बाइकों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिसमें गांव माढ़ैया कलां के जतिन एवं गांव निगानियावास के हिमेश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गांव बुड़ाना का यशपाल मामूली रूप से घायल हो गया था। आरोपितों ने हिमेश और जतिन पर हमला करने के बाद थार कार से भी कुचल दिया था। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ़्तार कर लिया था,जिनमें तरुण उर्फ टीका निवासी बुड़ानी, मंजीत निवासी सिलारपुर जिला खैरथल-तिजारा, रितेश निवासी खेड़ा मुरार, मनीष निवासी कुंभवास, सुनील उर्फ सन्नी निवासी पातुहेड़ा, पवित्र और गौरव उर्फ गुल्लू निवासी जड़थल शामिल थे। आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी और एक देसी पिस्तौल पहले ही बरामद कर ली गई थी।
Rewari, Rewari | Oct 19, 2026