भरथना: भरथना के भोली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पति और बच्चे को मारी टक्कर, पति की हुई मौत
भरथना थाना क्षेत्र के भोली चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय बजरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बीते रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बजरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।