केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना की जमीनी हकीकत कटनी जिले के पिंडरई गांव में सवालों के घेरे में है। करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ढीमरखेड़ा जनपद से महज 2 किलोमीटर दूर पिंडरई गांव में भीषण पेयजल संकट बना हुआ है।