#आज दिनांक 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार करवा चौथ का व्रत*
सुहागन रखेंगी पति की लंबी आयु के लिए व्रत!
#शगुन अफवाहों पर ध्यान ना दे मंगल है आज का व्रत*
शुक्र अस्त, क्या नवविवाहिता रख सकती करवा चौथ व्रत? विद्वान ज्योतिष बोले अफवाहों पर ध्यान न दें
#क्या आपका इस साल पहला करवा चौथ का व्रत है और आपके मन में भी उलझन चल रही है कि क्या इस साल करवाचौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस साल कई तरह के दावे किए जा रहे हैं कि इस साल शुक्र के अस्त होने के कारण नई नवेली दुल्हनों को करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए।
#दरअसल, शुक्र पहले से ही अस्त चल रहे हैं और 28 अक्टूबर को शुक्र उदय हो जाएंगे। लेकिन, क्या यह दावे एकदम सही है क्या सच में शुक्र के अस्त होने के कारण इस साल नवविवाहिता को करवा चौथ का व्रत नहीं करना चाहिए। आइए दूर करते हैं आपके सभी कंफ्यूजन। जानते हैं जाने मानें ज्योतिषीयों से इस पर उनकी राय क्या है।
#ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय बताती हैं कि, 'शुक्र का उदय 28 तारीख की रात में ही हो गया है और करवा चौथ का व्रत 29 तारीख को रहेगा। तो इसमें पहली बार व्रत रखने में भला दिक्कत की क्या बात है। और शुक्र के उदित होने पर सूतक भला क्यों होगा। यह है कि सूर्य से नजदीकी अंश में
#शुक्र होंगे जिससे शुक्र का बल कुछ कम होगा। लेकिन शुक्र उदित हो गए हैं तो यह शुभ है और करवा चौथ का व्रत तो सुहाग का व्रत है और शुक्र का संबंध भी सुहाग से माना जाता है। और इस व्रत में सुहाग सामग्री का ही दान किया जाता है जिससे शुक्र कमजोर भी होता है तो उसको बल मिलता है।'
#इस व्रत में माता गौरी और माता लक्ष्मी को सुहाग सामग्री अर्पित किया जाता है तो इससे
#सुहाग पर और अच्छा प्रभाव होगा तो फिर पहली बार व्रत रखने में भला दिक्कत किस बात की है। महिलाओं को करवाचौथ का व्रत रखने में इस इस समय शुक्र के अस्त, सूतक संबंधी विचारों पर तो ध्यान ही नहीं देना चाहिए।
#पंडित जी बताते हैं कि, सोशल मीडिया पर शुक्र अस्त की वजह से करवाचौथ का व्रत रखने और नहीं रखने को लेकर जो रिल्स आ रहे हैं उन पर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लोग आधी
#अधूरी जानकारी लेकर कुछ भी रिल्स बना दे रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र की सही जानकारी जिनके पास हो उनकी बातों को सुनेंगे तो आपका भ्रम दूर हो जाएगा। शुक्र अस्त होता करवाचौथ पर तब एक बार सोचने की बात होती।
#लेकिन शुक्र 28 की रात में ही उदित हो जा रहा है तो इसमें करवाचौथ का व्रत नहीं रखने की तो कोई बात ही नहीं है। शुक्र ग्रह उदित हैं और साथ में शुक्र के बुध भी है। और सबसे बड़ी बात
#की शुक्र स्वराशि तुला में चंद्रमा करवाचौथ पर अपनी उच्च राशि वृषभ में रोहिणी नक्षत्र में हैं। तो इसस सुंदर संयोग क्या होगा। इस व्रत से जिन जातकों का शुक्र कमजोर होगा उनके शुक्र को भी बल मिलेगा।
#आप पहला करवा चौथ का व्रत रख रहे हों या दसवां सभी के लिए यह सुंदर संयोग है आप सब चिंता विचार छोड़कर करवा चौथ का व्रत कीजिए, गौरी शंकर और भगवान गणेशजी की कृपा से सब मंगल होगा। शगुन
Allahabad, Allahabad | Oct 29, 2026