गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कॉलेज में नीट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने किया निरीक्षण
गया जी नगर के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार द्वारा आज दिनांक 3 मई रविवार को गया कॉलेज में आयोजित NEET परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा की निष्पक्षता, शांतिपूर्ण संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसकी जानकारी आज दिनांक 3 मई रविवार की शाम 6 बजे सिटी एसपी ने दी।