थानेसर: गांव नैसी में मारकंडा का तटबंध टूटने से 30 फुट पटरी बही, ग्रामीण व प्रशासन कर रहे हैं मरम्मत का प्रयास
जिले के नैसी गांव के पास मारकंडा नदी का तटबंध टूट गया। कल रात को तटबंध में दरार पड़ गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे बंद करने की कोशिश की, लेकिन आज तटबंध टूट गया है। पानी में 25 से 30 फुट तटबंध बह गया। अभी ग्रामीण अपने स्तर पर उसे बंध करने की कोशिश कर रहे हैं। और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है।और तटबंध को बंद करने का प्रयास कर रहे है।