अंबाह: तोरकुंभ गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, अहमदाबाद से मजदूरी कर लौटा था
Ambah, Morena | Nov 8, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के ग्राम तोरकुंभ में रविवार दोपहर 27 वर्षीय सौरभ उर्फ करूआ सखवार ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अहमदाबाद से मजदूरी कर 6 नवंबर को घर लौटा था। परिजन उसे सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।