पटना ग्रामीण: कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित, दिल्ली से पटना आने वाली कई ट्रेनें चल रही हैं देरी से
बिहार में खराब मौसम का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिख रहा है। कुहासा के कारण दिल्ली से पटना आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार की देर शाम 7:00 बजे पटना जंक्शन पर महिला कर्मचारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी।