पटना ग्रामीण: जगदीश मेमोरियल अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला के साथ कर्मी द्वारा बदतमीजी करने और थप्पड़ मारने का लगा आरोप
कंकड़बाग स्थित जगदीश मेमोरियल अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला के साथ अस्पताल के कर्मी ने पहले तो बदतमीजी की और उसके बाद बुजुर्ग महिला को थप्पड़ भी मारा है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पीड़ित महिला के बेटे ने इस बात की जानकारी दी है।पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया गया जिसमें यह मामला सही पाया गया है।