पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के लिए मोतिहारी रवाना, कहा- BPSC छात्रों के आंदोलन को हाईजैक किया गया
तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के छठे चरण की शुरुआत रविवार को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से करेंगे। शनिवार की शाम 6:30 बजे तेजस्वी यादव मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। राबड़ी आवास के पास मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि BPSC छात्रों के आंदोलन को हाईजैक किया गया।