विकास खंड फूलपुर स्थित मोती पैलेस में मंगलवार लगभग 01 बजे ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के विकास के लिए विद्यालयों और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मुख्य अतिथि रहे