नामकुम: खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जताया शोक
Namkum, Ranchi | Sep 6, 2026 खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने रविवार सुबह करीब दस बजे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन झारखंड की राजनीति, समाज और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सरल व्यवहार और सक्रिय राजनीतिक जीवन को सदैव याद किया जाएगा।