नगड़ी-बुकरू के बीच सप्लाई पाइप फटा, राहगीर परेशान*
राँची पतरातू मार्ग नगड़ी और बुकरू के बीच सप्लाई पाइप फटने से सड़क पर पानी का तेज बहाव हो रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी बहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पाइप की मरम्मत कराकर पानी की बर्बादी रोकने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Namkum, Ranchi | Oct 16, 2026