भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्मारक एवं झंडा पार्क का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसएसबी जवानों द्वारा बिगुल वादन के बीच मा. मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया।
नेपाल-भारत सीमा के प्रमुख सीमांत क्षेत्र में नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण एवं विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण बताया।