घाट–पिथौरागढ़ रोड पर दिल्ली बैंड के पास लगातार गिर रहे पत्थर, मार्ग अवरुद्ध
पिथौरागढ़। घाट–पिथौरागढ़ रोड पर दिल्ली बैंड के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। सड़क पर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी होने से यहां आवाजाही करना जोखिम भरा बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। लोगों से सड़क की स्थिति सामान्य होने तक सावधानी बरतने को कहा गया है।
किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
सड़क की नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05964-226326 और 8449305857 पर संपर्क किया जा सकता है।