भाजपा कार्यालय पर गुरुवार शाम 4:00 बजे आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए बुलंदशहर के डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव चेयरमैन डी के शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। पार्टी की पहचान उसके सिद्धांतों, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता शक्ति से होती है।