जमुई: घायल शिक्षक गौतम दास से मिलने मेदांता पहुंचे मंत्री दामोदर रावत, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 मेदांता अस्पताल में इलाजरत जमुई के घायल शिक्षक गौतम कुमार दास से मिलने परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत सोमवार 6 बाजेके करीब पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और घायल शिक्षक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि 29 मई की सुबह स्कूल जा रहे गौतम दास को बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी थी।