व्यवहार न्यायालय, बांका में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम मोहम्मद शाहनवाज आलम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका की सचिव सपना रानी ने किया